बिहार के सात जिलों में चलाई जा रही है पान विकास योजना

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 01, 2025

बिहार सरकार अपने कृषि रोड मैप के जरिए विविध प्रकार की फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए अनुदान भी दिए जा रहे हैं ताकि किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सके। इसी कड़ी में बिहार सरकार के कृषि विभाग ने पान विकास योजना की शुरुआत की है। विभाग इस योजना के तहत पान की खेती करने वाले किसानों को भारी अनुदान भी दे रहा है। योजना का लाभ उठाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

योजना पर करीब 5 करोड़ होंगे खर्च

यह योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 के लिए भी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के लिए कुल 491.385 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह राशि पान उत्पादक किसानों को अनुदान और अन्य सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। लाभार्थियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाता है। इसके अलावा, कृषि विभाग का उद्यान निदेशालय समय-समय पर किसानों को पान उत्पादन की नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित करता है।  

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: बिहार में गाली वाली राजनीति से किसे होगा फायदा, किसका नुकसान?

कृषि से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि बिहार का मगही पान जिसे जीआई टैग प्राप्त है, सरकार के इस फैसले से इसके उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही बिहारी पान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पहचान कायम करने में मदद मिलेगी।

सात जिलों के किसान ले सकते हैं लाभ

पान विकास योजना का लाभ बिहार के सात जिलों नालंदा, नवादा, गयाजी, औरंगाबाद, शेखपुरा और वैशाली के किसान उठा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में महिला Trap Team ने जीता रजत पदक, नीरू ने बनाया रिकॉर्ड

एशियाई खेलों में Bronze Medal जीतने के बाद बोले Rohit Yadav, अब दबाव मुक्त होकर खेलूंगा

UP Rajya Sabha Election | यूपी में राज्यसभा चुनाव की बिसात! NDA को 7 सीटों पर मिली बढ़त के आसार, जानिए क्या कहते हैं समाजवादी पार्टी के लिए आंकड़े

Vadhvan Port परियोजना की प्रगति की समीक्षा, जहाजरानी सचिव ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश