बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ हमारा संवैधानिक संकल्प है: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बोले नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2020

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश की बेटियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एक संवैधानिक संकल्प है। नायडू ने ट्वीट किया, “आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देश की बेटियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने आह्वान किया, “समाज ये सुनिश्चित करे कि हमारी बेटियों को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने के बराबर अवसर मिलें। समाज की हर वह कुरीति समाप्त हो जो उनकी प्रगति को बाधित करती रही है।”

इसे भी पढ़ें: इतिहास का पुनरावलोकन कर सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को लाया जाए सामने

उल्लेखनीय है कि हर साल 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश में घटते लिंगानुपात की समस्या को दूर करना और बालिकाओं से जुड़ी विषमताओं को उजागर करना है। नायडू ने कहा, ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक सामाजिक दर्शन, सामाजिक अभियान है, हमारा संवैधानिक संकल्प है।’’ 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह