Dosa Batter Fermentation Tricks: कुछ ही घंटों में आसानी से तैयार हो जाएगा डोसा का बेटर फर्मेंट, अपनाएं ये सिंपल ट्रिक्स

By अनन्या मिश्रा | Dec 17, 2024

ऐसी तमाम साउथ इंडियन डिशेज हैं, जिनको पूरे भारतवर्ष में पसंद किया जा रहा है। इन्हीं में से एक डिश डोसा है। बिना घी और तेल के बनकर तैयार होने वाली यह डिश हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है। आजकल लोग होटल या रेस्तरां से डोसा मंगाने की बजाय घर पर डोसा बनाते हैं। इससे पैसे और समय दोनों की बचत होती है। लेकिन डोसा बनाने के दौरान उसे तैयार करने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है। क्योंकि इसे बनाने के लिए हमें एक दिन पहले दाल-चावल भिगोना पड़ता है। वहीं अगले दिन पीसने के बाद पूरा दिन खमीर उठने का इंतजार करना पड़ता है। यह प्रोसेस काफी लंबा होता है, जिसके कारण कुछ लोगों को यह काफी बोरियत भरा काम भी लगता है।

अपनाएं ये सिंपल ट्रिक्स

इसे भी पढ़ें: Murabba Recipes: विंटर सीजन में बनाएं 3 तरह के मुरब्बा, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे फायदे

साबुत हरी मिर्च डालें

अगर आपको डोसे के बेटर में तुरंत खमीर उठाना है, तो डोसा के बेटर में करीब 1-2 घंटे के लिए साबुत हरी मिर्च डालकर रखें। इससे भी खमीर ऊपर आ जाएगा।

गर्म पानी में रखें

इंस्टेंट खमीर के लिए आप डोसा के बेटर को खौलते हुए पानी के बर्तन में रखें। इससे कुछ ही घंटों में परफेक्ट बेटर बन जाएगा।

इंस्टेंट यीस्ट

आप डोसा के मिश्रण में इंस्टेंट यीस्ट भी डाल सकती हैं। इसको आप जैसे ही डोसा के मिश्रण में डालेंगे, तो पाएंगी कि खमीर बर्तन में ऊपर तक आ गया है। कुछ लोग भटूरा बनाने के समय भी इंस्टेंट यीस्ट का यूज करते हैं।

कुकर का उपयोग करें

बता दें कि आप कुकर को गैस पर चढ़ाकर उसमें पानी डालकर स्टीम बनाएं। अब गैस बंद करके डोसा के बेटर वाले बर्तन को प्रेशर कुकर में रखकर ढक्कन लगा दें। कुछ घंटे बाद आप पाएंगी कि खमीर उठ जाएगा।

डोसा के घोल में मुरमुरे मिलाएं

आप इंस्टेंट और कुरकुरा डोसा बनाने के लिए डोसा के घोल में मुरमुरों को भी पीसकर मिला सकती हैं। इससे डोसा एकदम परफेक्ट बनता और सिकता है।

गर्म पानी मिलाएं

डोसा के मिश्रण में तुरंत खमीर उठाने के लिए आप चावल पीसने के दौरान या फिर ऊपर से भी गर्म पानी मिला सकती हैं। यह एक बेस्ट तरीका है। इस ट्रिक को शेफ संजीव कपूर ने भी शेयर किया था।

प्रमुख खबरें

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

Allahabad High Court ने यूपी पुलिस को लगाई फटकार, दिए कड़े निर्देश

Sant Kabir Nagar में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Hamirpur में गलघोटू बीमारी से बचाव के लिए 12,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया