By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार तड़के एक कार के खड़े ट्रक से टकराने से एक दंपति समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग महाराष्ट्र के नागपुर जिले से हैं तथा सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे।
चालक और बच्चों समेत छह घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया। पटेल ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को झपकी आने के कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। हालांकि, हादसे के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।