सावधान! इस फर्जी ट्रेडिंग एप से बचकर रहें, वरना हो जाएगा नुकसान, सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 17, 2024

ऑनलाइन की दुनिया नें फर्जी एप्स कई सारे देखने को मिल जाएंगे। रोजाना इन एप्स के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है। बता दें कि, इन एप्स को ऐसे डिजाइन किया गया है जिससे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। आज के समय में ज्यादातर लोगों के सिर पर ट्रेडिंग खुनार चढ़ा है और जिस वजह साइबर इसका फायदा उठा रहे हैं। अब एक ऐसे ही ट्रेडिंग एप की पहचान हुई जो फर्जी है।

 दरअसल, AMBL Pro को एपल के एप स्टोर पर लिस्ट किया गया है। एप के डिस्क्रिप्शन के साथ दावा किया गया है कि यह एप आदित्य बिड़ला ग्रुप का एप है जिसके माध्यम से आप ट्रेडिंग कर सकते हैं। वहीं इस एप के स्क्रीनशॉट में सेंसेक्स और निफ्टी को देखा जा सकता है।

साइबर दोस्त ने दी चेतावनी

बता दें कि, सरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने AMBL Pro को लेकर अलर्ट जारी किया है। एक्स पर साइबर दोस्त ने एक पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा हुआ है कि AMBL Pro एक फर्जी एप है जो कि एपल के एप स्टोर पर मौजूद है। इस एप को डाउनलोड ना करें और ना ही किसी तरह का कोई ट्रांजेक्शन करें। वरना आपका बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच