Bhaarat Jodo Yaatra: राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस पर लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को ‘‘दबाने’’ का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर देश में लोकतंत्र की रक्षा करने वाली संस्थाओं को ‘‘दबाने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के सदस्यों को संसद में मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी गई। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस आरोप का समर्थन किया कि मीडिया यात्रा को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहा है और दावा किया कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।

यात्रा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में उनके शामिल नहीं होने की संभावना है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत बुधवार को हुई। राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी कटाक्ष किया, जो कोटा से भाजपा सांसद हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष राजस्थान से हैं और लोकसभा टीवी को उनका चेहरा बहुत पसंद है। वे 24 घंटे उनका चेहरा दिखाते रहते हैं, जबकि हम जो कहते हैं उसे कोई नहीं सुनता है।’’ वहां मौजूद पत्रकारों की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा कि वे अपना कर्तव्य निभाने की कोशिश करते हैं लेकिन ‘‘मालिकों (मीडिया हाउस के) के कारण वे अपना कर्तव्य ठीक से नहीं निभा सकते।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। ईआरसीपी राजस्थान की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसकी परिकल्पना पिछली भाजपा नीत सरकार के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य राज्य के 13 जिलों को पीने और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक 2,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। यात्रा 91वें दिन बुधवार को यहां सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई। राहुल ने दर्रा स्टेशन गणेश मंदिर से कोटा तक मार्च किया।

इसे भी पढ़ें: ByPolls Results Live: लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने हुए शुरू, डिंपल पर है मुलायम की सीट बचाने की जिम्मेदारी

वह और उनके सहयोगी जिले में करीब 10 किमी पदयात्रा करने के बाद एनएच-52 स्थित गोपालपुरा में पार्टी कार्यकर्ता व पूर्व उप प्रधान अशोक मीणा के घर रुके। मीणा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी ने गुड़ की चाय का आनंद लिया। उन्होंने विशेष रूप से इसके लिए अनुरोध किया था। उन्होंने घर में बनी गुड़ की चाय मंगवाई। राहुलजी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चाय पी और दोनों ने इसकी तारीफ की।’’ राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा बुधवार की रात जगपुरा में विश्राम के बाद 92वें दिन बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजे आगे बढ़ेगी। वे बूंदी में गुदली रेलवे स्टेशन तक 24 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं