बंगाल में भबानीपुर और दो अन्य सीटों पर कड़ी सुरक्षा और बारिश के बीच आज उपचुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2021

पश्चिम बंगाल में भबानीपुर समेत तीन सीटों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा और बारिश से निपटने के उपायों के बीच विधानसभा का उपचुनाव होगा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार के तौर पर भबानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। उपचुनाव दक्षिण कोलकाता की भबानीपुर सीट के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर भी होगा।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीन निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 72 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें से 35 सिर्फ भबानीपुर भेजी गईं। भबानीपुर के 97 मतदान केंद्रों में बने 287 बूथों में से हरेक में तीन कर्मी तैनात रहेंगे।निर्वाचन आयोग ने खराब मौसम को देखते हुए सिंचाई विभाग को अलर्ट रहने को कहा है और सभी मतदान केंद्रों को बाढ़ के पानी को निकालने के लिए पंप तैयार रखने का निर्देश दिया है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भबानीपुर में बूथ के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा कोलकाता पुलिस के पास होगा और उसने निर्वाचन क्षेत्र में 38 स्थानों पर बैरिकेड लगाए हैं। भबानीपुर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात होंगे। साथ में त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद हिंसा रोकने में नाकाम ममता को शांति सम्मेलन में शामिल होने का अधिकार नहीं: शुभेंदु

जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मतगणना तीन अक्टूबर को होगी। बनर्जी के खिलाफ भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं जबकि माकपा ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा