Bhadohi Police ने फर्जी BSA बनकर 50 लाख ठगने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

भदोही (उप्र), सात सितंबर भदोही जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसएस) बनकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 40 से अधिक शिकायत दर्ज है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के निवासी राम सिंह यादव उर्फ अमित यादव उर्फ राजा यादव (25) ने मनोज कुमार सिंह नाम से एक नकली आधार कार्ड बनाकर उसके जरिये लोगो को शिक्षा विभाग में नियुक्ति दिलाने और शिक्षा विभाग के अभ्यर्थी का नम्बर बढ़ाने का झांसा देकर अब तक 50 लाख की ठगी की है।

लेनदेन के फर्जी पाए जाने के बाद संचालक का बैंक खाता ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यादव के खिलाफ प्रयागराज, आजमगढ़, अमरोहा और भदोही में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

प्रमुख खबरें

Vivo Money Laundering Case में सुप्रीम कोर्ट ने चीनी नागरिक से मांगी भारत वापसी की गारंटी

Mirzapur में पक्की सड़क की मांग पर 400 स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Operation Sindoor वर्षों की तैयारी और रणनीतिक दूरदर्शिता का नतीजा: पूर्व Air Marshal जितेंद्र मिश्रा

Agra के बाह में खराब सड़क पर फंसी Ambulance, अस्पताल पहुंचने से पहले नवजात ने तोड़ा दम