By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026
भदोही (उप्र) 30 अक्टूबर भदोही जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने एक दलित महिला के घर में घुसकर हंगामा करने और गंभीर आपराधिक धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान जमुनीपुर कालोनी निवासी लकी गौतम (20) के रूप में हुई है, जिसे बृहस्पतिवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
तहरीर के हवाले से राय ने बताया कि शोर मचाने पर आई लड़कियों की मां और उनके ससुर से आरोपी गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। वह लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे रहा था। घर वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह भाग गया।
एसएचओ ने बताया कि लकी गौतम को जमुनीपुर कालोनी से गिरफ्तार कर आगे की कारवाई की जा रही है।