Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र में कथित मारपीट के कारण एक महिला का गर्भपात होने के मामले में उसके पति, सास और जेठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के कासिदहा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय सपना सरोज ने अपने पति राकेश कुमार सरोज, सास रीता देवी और जेठ बृजेश कुमार सरोज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

वह दोनों बच्चों को अपनी संतान मानने से भी इनकार करता था।’’ त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से कहा, ‘‘जून में सपना तीसरी बार गर्भवती हुई, लेकिन उसके पति ने गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना मानने से कथित रूप से इनकार कर दिया। राकेश और रीता ने 10 अगस्त की रात सपना के साथ कथित रूप से मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया और वह बेहोश हो गई।’’ पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि गर्भपात के बाद उसका पति उसे तड़के करीब चार बजे गोसाईं बाजार में सड़क किनारे बेहोश और खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने सपना के मायके के लोगों को सूचना दी जिसके बाद उसे इलाज के लिए भदोही जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सपना ने 11 अगस्त को पुलिस से शिकायत की जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और जरूरी कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल

Massachusetts में Arjun Arvind पर मां और भाई की हत्या का केस दर्ज किया गया