Bhagat Singh Jayanti: CM Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने शहीद-ए-आजम को किया नमन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “देश की आजादी को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले अमर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने पोस्ट में आगे कहा, “राष्ट्र के स्वाभिमान और गौरव की रक्षा हेतु उनका साहस, त्याग एवं बलिदान हम सभी के लिए चिरकाल तक प्रेरणापुंज बना रहेगा।” योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य पोस्ट में प्रदेशवासियों को लिखे एक पत्र को साझा करते हुए कहा, “मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में अमर शहीद भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जयंती हम सबके लिए राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।” उन्होंने कहा, “आज हमें भी जात-पात, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों की बेड़ियों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से सीख लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को याद

Sensex और Nifty में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में 730 अंक टूटा बाजार

Pitru Paksha में सपने में पूर्वजों का दिखना देता है खास संकेत, स्वप्न शास्त्र ने बताया पूरा अर्थ

केरलम में Operation Toofan के तहत 12584 गिरफ्तारियां, गृह मंत्री ने शुरू किया दूसरा चरण