महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से घर लौटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

मुंबई। कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को रविवार को यहां के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोश्यारी (80) को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: केरल विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष उठाएगा राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले का मुद्दा

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल चार दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अपने आधिकारिक आवास पर लौट आए हैं। बुधवार को एक ट्वीट में राज्यपाल ने कहा था, “मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर