भगवंत मान का दावा- भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पार्टी में शामिल होने के लिए धन, मंत्री पद की पेशकश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2021

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने रविवार को दावा किया कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भगवा पार्टी में शामिल होने के लिए उन्हें धन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की पेशकश की। संगरूर के सांसद ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें धन या किसी अन्य चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। किसी का नाम लिए बगैर मान ने दावा किया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ने चार दिन पहले उनसे संपर्क किया और उनसे कहा, ‘‘मान साहब, भाजपा में शामिल होने के लिए आप क्या लोगे?’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे यह भी पूछा गया कि क्या ‘‘आपको धन की जरूरत है।’’ आप नेता ने दावा किया कि उनसे कहा गया कि अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। पंजाब में आप के एकमात्र सांसद मान ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेता) कहा कि मैं मिशन पर हूं, न कि कमीशन पर।’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा नेता से कहा कि दूसरे लोग होंगे ‘‘जिन्हें आप खरीद सकते हैं।’’ मान ने कहा कि उन्हें धन या किसी और चीज से नहीं खरीदा जा सकता है। जब उनसे भाजपा नेता के नाम का खुलासा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि सही समय पर वह नाम का खुलासा करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Kulgam Terror Attack: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, UP का युवक घायल, घाटी में High Alert जारी

Nuh में Brajmandal Yatra से पहले हाई अलर्ट, 3 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

Commonwealth Games: भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक दिन, Harsh Singh और Asmita Dey ने जीते दो Gold Medals

Hyderabad में PM Narendra Modi पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर Meta India प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज