भगवंत मान ने किया साफ, अमेरिका में पकड़ा गया गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जल्द ही लाया जाएगा भारत

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर शामिल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में पकड़ लिया गया है। इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। भगवंत मान ने साफ तौर पर कहा है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी। अपने बयान में भगवंत मान ने कहा कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आज सुबह अमेरिका में पकड़ लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। इससे बहुत से परिवारों को न्याय मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: गोल्डी बराड़ की दौड़ हुई खत्म, भारतीय एजेंसियों के हत्थे चढ़ा मूसेवाला हत्याकांड का साजिशकर्ता


आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को की गई थी। पंजाब में उन्हें सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। इस मामले को लेकर कई राज्यों की पुलिस लगातार जांच कर रही है। कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उसी में लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम आया था जो गोल्डी बराड़ का काफी करीबी माना जाता है। फिलहाल पुलिस ने 34 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि इस हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ था जिसने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर पूरी हत्या की प्लानिंग की थी। दोनों ने मिलकर अपने सूटरों के जरिए हत्या को अंजाम दिलवाया था।

 

इसे भी पढ़ें: दमदमा झील पर बने पंजाबी सिंगर मीका सिंह के फार्महाउस को किया गया सील, जानिए क्यों की गई कार्रवाई?


लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रेड कॉर्नर नोटिस विदेश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिये जारी किया जाता है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। बराड़ पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar