कांग्रेस व अकाली दल की पंजाब की राजनीति में प्रासंगिकता खत्म:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

धुरी (पंजाब), 6 अगस्त। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य की राजनीति में कांग्रेस और अकाली दल की प्रासंगिकता खत्म हो चुकी है और कहा कि इन दलों के नेता अब भी इस खुशफहमी में जी रहे हैं कि वे सत्ता में हैं। मान ने 72वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की और एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों दलों का नेतृत्व अब तक विधानसभा चुनावों के दौरान मिली करारी हार से उबर नहीं पाया है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि जो नेता यह दावा करते थे कि वे 25 साल तक पंजाब पर शासन करेंगे, उन्हें लोगों ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा और राजनीतिक परिदृश्य से उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।

प्रमुख खबरें

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश