प्लेन से उतारे गए पंजाब के CM भगवंत मान! सुखबीर बादल बोले- पंजाबियों को किया शर्मिंदा

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से विवादों में पड़ते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्हें प्लेन से उतारे जाने का मामला है। दरअसल, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में सुखबीर बादल ने लिखा कि सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में दावा किया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वह बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। इसके साथ ही सुखबीर बादल ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं। अकाली नेता ने दावा किया कि इससे उड़ान में 4 घंटे की देरी हुई। वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में नहीं पहुंच सके।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना : पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने सेना भर्ती अभियान को सहयोग का आश्वासन दिया

कांग्रेस नेता ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लुफ्थांसा से पूछताछ करने और कारण सार्वजनिक करने के लिए आग्रह किया है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने लिखा कि भगवंत मान ने वादा केजरीवाल से इंडिया में शराब को हाथ नहीं लगाने का किया था ना कि विदेश में। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) विपक्ष के इन आरोपों का खंडन कर रही है जिसमें दावा किया गया है कि मान को नशे में होने के कारण फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर उतारा गया था। पार्टी ने इसे झूठा और तुच्छ करार दिया है। वहीं, एक चश्मदीद ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री (भगवंत मान) स्पष्ट रूप से नशे में होने के कारण फ्रैंकफर्ट में उतरे थे।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट