Bhagwant Mann दिल्ली में केजरीवाल के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि पंजाब में लोग मर रहे हैं : भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

भाजपा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुखद है कि वह ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए यहां आए हैं जब पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा पर उनकी लंदन यात्रा को लेकर भी निशाना साधा और पूछा कि उन्होंने ब्रिटिश लेबर पार्टीसांसद प्रीत के. गिल के साथ बैठक क्यों की, जो खुलकर अलगाववाद का समर्थन करती हैं।

पंजाब के संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इस मामले पर पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से तत्काल रिपोर्ट मांगी। पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत ही दुख की बात है। इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों की दुर्दशा के प्रति भाजपा बेहद संवेदनशील है।’’

पात्रा ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह भी बहुत दुखद है कि ऐसे समय में जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को इस मुद्दे को संभालने के लिए अपने राज्य में होना चाहिए था, वह अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए दिल्ली आए हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat : नर्मदा नदी में छह बच्चों सहित सात लोगों के डूबने की आशंका

Babil Khan का हो गया ब्रेकअप!! मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की प्राइवेट तस्वीरें, इमोशन कर देने वाला कैप्शन भी लिखा | Watch Post

Inflation: थोक महंगाई बढ़ी, 13 महीने में सर्वाधिक हुई, तेल समेत बढ़े इन चीजों के दाम

Amethi LokSabha Seat: अमेठी में कांग्रेस के लिये नहीं बन पा रहा है जीत का माहौल