भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, पगड़ी पहनकर समारोह में शामिल हुए केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Mar 16, 2022

चंडीगढ़। भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ ली। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेता पगड़ी पीली पहनकर शामिल हुए। आपको बता दें कि भगवंत मान ने शपथ शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में ली। 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले भगवंत मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र