Delhi की पूर्व और दक्षिण लोकसभा सीट के लिए Bhagwant Mann 11 मई को करेंगे प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्वी और दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए आगामी 11 मई को रोडशो करेंगे। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 25 मई को राजधानी दिल्ली में मतदान होगा। मतों की गिनती चार जून को की जाएगी। पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान के लिए भगवंत मान वोट मांगेंगे।

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मान दोनों लोकसभा क्षेत्रों में रोडशो करेंगे।’’ कांग्रेस और ‘आप’ के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत, कांग्रेस ने दिल्ली की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी शेष चार सीटों से चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीट हैं।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश