भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने किया राष्ट्रपिता का अपमान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर कालीचरण महाराज के विवादित बयान के बाद अब एक और बाबा ने बापू को लेकर विवादित बयान दे डाला है। नरसिंहपुर में सोमवार को भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को देशद्रोही बताया है।

इसे भी पढ़ें:MP में बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटो में मिले 308 मरीज, 1 की मौत 

दरअसल तरुण मुरारी बापू ने महात्मा गांधी को लेकर कहा कि जो राष्ट्र के टुकड़े कर दें वो कैसे राष्ट्रपिता हो सकता है। मैं उसका विरोध करता हूं वह राष्ट्रद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ना तो महात्मा है ना राष्ट्रपिता हो सकते बल्कि उन्होंने देश के टुकड़े कर दिए। वे देशद्रोही हैं उन्होंने अपने जीते जी भारत के टुकड़े करवा दिए। इसलिए उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।

इस बयान के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया था। कांग्रेस ने ज्ञापन देते हुए तरुण बापू पर तत्काल मामला दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन की ओर से थाना स्टेशन गंज में 153, 504, 505 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति, कहा - यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है 

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान वहां बीजेपी के नेताओं के बैनर लगे होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ये पूरा मामला नरसिंहपुर के छिंदवाड़ा रोड पर वीरा लॉन की भागवत पंडाल के दौरान का है। जहां भागवत कथा वाचक हरिद्वार से आए संत तरुण मुरारी बापू भक्तों के बीच कथा कह रहे थे।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda