तलाक पर भागवत का बयान संस्कारी नहीं, अहंकारी है: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शिक्षित एवं संपन्न परिवारों में तलाक के मामले अधिक होने से जुड़े राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि यह बयान संस्कारी नहीं, बल्कि अहंकारी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। क्या संघ परिवार और भाजपा यह चाहते हैं कि इस देश के सभी लोग गरीब और अनपढ़ बन जाएं? इस प्रकार की दकियानुसी मानसिकता न समाज के लिए और न ही सरकार के लिए सही है। उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे लगता है कि यह बयान संस्कारी नहीं, अहंकारी नहीं है।’’

दरअसल, भागवत ने रविवार को कहा कि इन दिनों तलाक के अधिक मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में सामने आ रहे हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता अंहकार पैदा कर रही है जिसका नतीजा परिवार का टूटना है। उन्होंने अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि भारत में हिंदू समाज का कोई विकल्प नहीं है। आरएसएस द्वारा जारी बयान के अनुसार भागवत ने कहा, ‘‘मौजूदा समय में तलाक के मामले बहुत बढ़ गए हैं। लोग निरर्थक मुद्दों पर लड़ रहे हैं। तलाक के मामले शिक्षित और संपन्न परिवारों में अधिक हैं क्योंकि शिक्षा और संपन्नता से अहंकार आता है जिसका नतीजा परिवारों का टूटना है। इससे समाज भी खंडित होता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा