पत्नी से अलग होने का जश्न मनाएंगे पति, भोपाल की 'भाई वेलफेयर सोसायटी' करेगी डाइवोर्स पार्टी का आयोजन

By एकता | Sep 11, 2022

मध्यप्रदेश के भोपाल शहर की भाई वेलफेयर सोसायटी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, यह सोसाइटी भोपाल में एक डाइवोर्स पार्टी का आयोजन करने जा रही है। यह पार्टी 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें शहरभर के तलाकशुदा पति अपने तलाक का जश्न मनाते नजर आएंगे। इतना ही पत्नी से अलग हो चुके लोगों को पार्टी में आमंत्रित करने के लिए शादी की तरह कार्ड भी बांटे जा रहे हैं। डाइवोर्स पार्टी का यह कार्ड इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर की इन आदतों से ख़राब हो जाते हैं रिश्तें, जिंदगी बर्बाद होने से पहले कर लें उनसे किनारा

भाई वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष पार्टी के बारे में बात करते हुए बताया कि यह 18 सितंबर को सुबह 11 बजे रायसेन रोड के एक फार्म एंड रिसोर्ट में आयोजित की जा रही है। पार्टी में जयमाला विसर्जन, सद्बुद्धि शुद्धिकरण यज्ञ, बारात वापसी, पुरुष संगीत, मानव सम्मान में कार्य करने के लिए सात कदम और सात प्रतिज्ञा ली जाएंगी। इसके अलावा यहाँ मुख्य अतिथि द्वारा विवाह विच्छेद की डिक्री भी दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया