Bhaichung Bhutia का बड़ा दावा, Messi-Mbappé नहीं, Harry Kane हैं World Cup के असली हीरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2026

भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया का मानना है कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन इस बार फीफा विश्व कप में अब तक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं और अपनी इंटीम की जीत में उनका योगदान अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे से अधिक है। इंग्लैंड ग्रुप एल में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद कांगो को 2 . 1 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। केन ने इंग्लैंड के आठ में से पांच गोल किये हैं। वह इस बार टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में मेस्सी (आठ) और एमबाप्पे (सात) के बाद तीसरे स्थान पर है।

भूटिया ने यह भी कहा कि केन टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का ‘गोल्डन बॉल’ या सबसे ज्यादा गोल का ‘गोल्डन बूट’ पुरस्कार जीत सकते हैं। उन्होंने कहा ,‘‘इस पर निर्भर करेगा कि टीम कहां तक जाती है। इंग्लैंड फाइनल खेलता है तो निश्चित तौर पर केन। फ्रांस पहुंचता है तो एमबाप्पे। केन और एमबाप्पे में से ही कोई होगा। मेस्सी को अभी तक कठिन मुकाबले नहीं मिले हैं। अब अंतिम 16 के आगे अर्जेंटीना को चुनौती मिलेगी।’’ जी 5 में विशेषज्ञों की पैनल के सदस्य भूटिया ने फ्रांस, अर्जेंटीना, स्पेन और इंग्लैंड को अब तक शीर्ष चार टीमें बताया।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब तक जिन चार टीमों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, उनमें फ्रांस, स्पेन, अर्जेंटीना और इंग्लैंड हैं। फ्रांस सबसे आक्रामक फुटबॉल खेल रहा है। अगर एक टीम चुननी हो तो वह फ्रांस है।’ भूटिया ने यह भी कहा कि मेस्सी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ इस समय मेस्सी निश्चित तौर पर रोनाल्डो से बेहतर है। लेकिन मेस्सी, रोनाल्डो, माराडोना या पेले नहीं बल्कि ब्राजील के रोनाल्डो को मैं सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर कहूंगा।

प्रमुख खबरें

Krishna Janmashtami 2026: Krishna Janmashtami पर बना दुर्लभ संयोग, नोट करें Shubh Muhurat और Puja Vidhi

Ankit Balyan Murder Case: Shamli Police ने दो फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाकर किया 1 लाख रुपये

Nepal Floods Rescue | नेपाल में कुदरत के कहर के बीच चमत्कार! भयानक बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से 2 लोग जिंदा निकले, कई और आवाज़ें आईं

Janmashtami Vrat Rules: जानिए रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण पूजा के बाद Vrat Parana की सही विधि