Bihar में Bharat Bandh का व्यापक असर, अफरातफरी के बाद पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By अंकित सिंह | Aug 21, 2024

एससी और एसटी में क्रीमी लेयर श्रेणी के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन भारत बंद का आह्वान किया है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बिहार के कई हिस्सों में इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है। बिहार के कुछ हिस्सों में बुधवार को कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने समुदाय आधारित आरक्षण को लेकर कुछ समूहों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में नाकेबंदी कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें: Bharat Bandh में आयी Mayawati, विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता

भारत बंद के बीच केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी की थी, जिसके बाद कानून मंत्री ने संसद में स्पष्टीकरण दिया। कैबिनेट ने भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त कर दी है, इसलिए अब इस पर बात करने के लिए कुछ नहीं बचा है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब कोर्ट के फैसले के विरोध में पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर दरभंगा और दिल्ली के बीच चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोक दिया। इसके अलावा कई ट्रेनों के संचालन में देरी हो रही है। 

प्रमुख खबरें

काश आप इसे रोक पाते, बेटे और Katrina के साथ खास पलों पर बोले Vicky Kaushal

Dharavi पुनर्विकास योजना: फडणवीस ने एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में