बर्फबारी के बीच राहुल बोले- जम्मू कश्मीर के लोगों ने मुझे हैंड ग्रेनेड नहीं, प्यार दिया है, जिसने हिंसा नहीं सही वो नहीं समझ पाएंगे

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली के साथ भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह हुआ। रैली में स्पीच से पहले राहुल गांधी ने छाता हटा दिया और खुले आसमां में बर्फबारी में अपना भाषण दिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: पूरे साल मैदान में रहेगी कांग्रेस, कब से शुरू होगा यात्रा का दूसरा चरण, क्या है पार्टी का पूरा प्लान, केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में राहुल गांधी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर के लोगों ने ग्रेनेड नहीं प्यार दिया। मैंने हिंसा देखी और सही है। मोदी जी, अमित शाह जी, आरएसएस के लोगों ने हिंसा नहीं देखी है। वे डरते हैं। भाजपा का कोई नेता यहां पैदल ऐसे नहीं चल सकता इसलिए नहीं कि जम्मू कश्मीर के लोग उन्हें चलने नहीं देंगे बल्कि इसलिए क्योंकि वो डरते हैं। 

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant