‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ दो दिन के विश्राम के बाद आज फिर होगी शुरू, बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से होगी शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2024

कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विश्राम के बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू होगी। यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को आरंभ हुई थी। यह यात्रा असम से बृहस्पतिवार सुबह पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी और दो दिन के विश्राम के दौरान गांधी नयी दिल्ली लौट गए थे। कांग्रेस की राज्य इकाई के नेता शुभंकर सरकार ने कहा, ‘‘गांधी पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह जलपाईगुड़ी जाएंगे जहां से यात्रा फिर से शुरू होगी।’’ उन्होंने बताया कि यात्रा रात में सिलीगुड़ी के पास रुकेगी। सरकार ने कहा कि सोमवार को यात्रा उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर की ओर जाएगी और फिर बिहार में प्रवेश करेगी। 

इसे भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज जमाकर हासिल की अग्निवीर की नौकरी, सेना ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

यात्रा के पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री बनर्जी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस राज्य में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के घटक के तौर पर नहीं बल्कि अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई