By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2022
नूंह। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को हरियाणा में प्रवेश करने पर पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है, एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि ‘‘दूसरी अन्य लोगों, किसानों और मजदूरों की आवाज उठाती है।’’ यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी।
एक विचारधारा जो कुछ चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों, किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाती है।’’ गांधी ने कहा, ‘‘ यह लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की एक भूमिका है और हम सभी की एक भूमिका है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।’’ यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई। तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर अब हरियाणा पहुंची है। फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा सम्पन्न होगी। यात्रा के तहत 150 दिन में 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है।