Bharat Jodo Yatra Finale | कश्मीर में बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी और प्रियंका, ध्वजारोहण के साथ हुआ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन

By रेनू तिवारी | Jan 30, 2023

श्रीनगर। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। राहुल गांधी इस समय जम्मू कश्मीर में हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी में मौजूद हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस अपनी साख को वापस पाने के लिए कन्या कुमारी से कश्मीर तर भारत जोड़ो यात्रा कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ एक भाई-बहन के प्यार की गैर राजनीतिक तस्वीर भी सामने आयी हैं। यात्रा के दौरान हमने गांधी परिवार के आपसी प्यार की झलक देखी। सोनियां गांधी के शू-लेज बांधने वाली तस्वीर हो या बच्चों के साथ यात्रा के दौरान राहुल गांधी का मस्ती भरा अंदाज। सब कुछ सुर्खियों में रहा हैं। अब राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गाँधी की कश्मीर में बर्फ से खेलती हुई तस्वीर वायरल हो रही हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर भाई-बहन की तस्वीरें शेयर की गयी हैं जिसमें दोनों बर्फ से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण और फिर ‘शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम’ में रैली के साथ हुआ। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने रैली के लिए 20 से अधिक समान विचारधारा वाली पार्टियों को आमंत्रित किया है, जो विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास है। बर्फ की चादर से ढक चुके श्रीनगर में होने वाली इस रैली में कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए हालांकि, कुछ प्रमुख विपक्षी दलों की उपस्थिति को लेकर असमंजस की स्थिति भी थी।

इसे भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra में 21 पार्टियों को न्योता, कई ने बनाई दूरी, इन 5 दलों को नहीं दिया गया आमंत्रण

कांग्रेस के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे और फिर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े स्मृति चिन्ह का अनावरण करेंगे। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष में मतभेद जरूर हैं, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ एक साथ खड़ा होगा और लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के राज्यपाल ने ‘‘स्थानीय’’ लोगों की परिभाषा से संबंधित विधेयक लौटाया

राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह से जुड़ी उस रैली से एक दिन पहले यह टिप्पणी की थी, जिसमें कांग्रेस ने 20 से अधिक विपक्षी दलों को आमंत्रित करके विपक्षी एकजुटता का प्रयास किया है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस रैली में नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और कुछ अन्य दलों के नेताओं और प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

हालांकि, रैली में समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसी पार्टियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यह पूछे जाने पर कि कितने विपक्षी दल रैली में शामिल हो रहे हैं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा था, ‘‘इस बारे में आपको कल पता चलेगा।’’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का 135 दिनों के बाद समापन हो रहा है। यह यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में संपन्न होगी। सात सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sri Lanka Coast पर Iranian Ship पर Submarine Attack, 101 लोग लापता, किसने दिया इस Operation को अंजाम?

IRCTC का शानदार Goa Tour Package: सिर्फ ₹15,000 में करें गोवा की सैर, रहना-खाना भी शामिल

Top 10 Breaking News | 4 March 2026 | US- Israel- Iran War | Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

West Asia में फंसे भारतीयों पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, 2-3 दिन में होगी सुरक्षित वापसी