'नफरत और डर के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी बोले- देश के संस्थानों पर भाजपा का कब्जा

By अंकित सिंह | Nov 17, 2022

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। भारत छोड़ो यात्रा फिलहाल महाराष्ट्र में है। आज राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि देश के संस्थानों पर भाजपा ने पूरी तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 8 साल में देश में डर नफरत हिंसा फैली है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। संसद में बोलने के दौरान माइक ऑफ हो जाती है। इसके साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ना मेरा लक्ष्य है। भारत छोड़ो यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं। महात्मा गांधी से हमारी तुलना करना ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: वीर सावरकर का अपमान कर घिरे राहुल गांधी, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा बंद करने की मांग

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों को लिखे एक पत्र में कहा, "सर, मैं आपके सबसे आज्ञाकारी सेवक बने रहने की विनती करता हूं" और उस पर हस्ताक्षर किए। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। उन्होंने डर के मारे पत्र पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि देश समस्याओं से जू़झ रहा है, ये समस्याएं बीजेपी सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हर समस्या को प्रमुखता से उठाने का मंच है। हम इन मुद्दों पर युवा, महिला, किसान, मजदूर व आम जन के साथ हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर