Bharat Jodo Yatra | सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, हवा में लहरे हजारों तिरंगे

By रेनू तिवारी | Dec 24, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार तड़के दिल्ली पहुंची और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बदरपुर सीमा पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शक्ति प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ रागा में शामिल हुईं। यात्रा के सुबह के पड़ाव के लिए यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चेहरे पर मास्क लगाकर कुछ मिनट तक चलीं।

दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग घूमते नजर आए. यात्रा ने हरियाणा में फरीदाबाद की ओर से दिल्ली में प्रवेश किया। दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने बदरपुर में दिल्ली की सीमा पर गांधी और यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी शामिल हुए। बाद में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पहले, उन्होंने अक्टूबर में कर्नाटक में कांग्रेस के मेगा मार्च में भाग लिया था। प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश में यात्रा में शामिल हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी स्वामीनारायण गुरुकुल संस्थान के ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करेंगे 

यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं। सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया। यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों से यातायात जाम की सूचना मिली है। यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी।

प्रमुख खबरें

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा