भारत जोड़ो यात्रा : नांदेड में रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2022

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र में चौथा दिन है और आज शाम राहुल गांधी नांदेड में एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने नांदेड के लोहा इलाके के कापशी चौक से सुबह छह बजे अपनी पदयात्रा शुरू की। चौक पर सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस नेता से मिलने के लिए एकत्रित थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चलते-चलते ही हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और उन्हें पास बुलाकर उनसे बातचीत भी की।

इसे भी पढ़ें: संबित पात्रा का भारत जोड़ो यात्रा’ पर तीखा हमला, कहा- कांग्रेस कभी भारत को एकजुट नहीं कर सकती

वहीं, एक बच्ची ने उन्हें बताया कि उसके माता-पिता उससे ज्यादा उसके भाई से प्यार करते हैं। राहुल आज नांदेड में एक रैली का संबोधित करेंगे जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता सुप्रिया सुले, जितेन्द्र अव्हाद और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल आज पदयात्रा भी करेंगे और रैली में भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे शुक्रवार को यात्रा में शामिल होंगे। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 64वां दिन है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित