‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन में, रविवार को मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अपने महाराष्ट्र चरण के अंतिम दिन रविवार को बुलढाणा जिले से आगे बढ़ी। महाराष्ट्र से यह पदयात्रा रविवार रात को मध्य प्रदेश में दाखिल होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रविवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। यह पदयात्रा शनिवार को साईराम एग्रो सेंटर में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह छह बजे बुलढाणा के भेंडवल से फिर से शुरू हुई। राहुल से मिलने के लिए यात्रा मार्ग में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कांग्रेस नेता ने उनसे बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: संजय राउत ने कहा कि न तो सावरकर को निशाना बनाया जाना चाहिए और न ही नेहरू को

लगभग दो हफ्ते में यह पदयात्रा राज्य के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा जिलों में 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरी। राहुल ने यात्रा के महाराष्ट्र चरण में दो रैलियों को भी संबोधित किया। पहली रैली नांदेड़ में 10 नवंबर और दूसरी रैली शेगांव में शुक्रवार को हुई थी।

प्रमुख खबरें

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन