Bharti Airtel श्रीलंका परिचालन का Dialog Axiata के साथ करेगी विलय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल शेयर अदला-बदली सौदे के जरिए अपने श्रीलंका परिचालन का डायलॉग एक्सियाटा के साथ विलय करेगी। संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। वित्त वर्ष 2022-23 में एयरटेल श्रीलंका का कारोबार 294 करोड़ रुपये था। यह भारती एयरटेल के कुल कारोबार का 0.21 प्रतिशत था। बयान में कहा गया, ‘‘ डायलॉग एक्सियाटा पीएलसी, एक्सियाटा ग्रुप बरहाद (एक्सियाटा) और भारती एयरटेल लिमिटेड ने श्रीलंका में अपने परिचालन को संयोजित करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: Flipkart और BigBasket के खिलाफ तमिलनाडु के चुनाव आयुक्त से की गयी शिकायत

एक्सियाटा ग्रुप बरहाद प्रबंध निदेशक विवेक सूद ने कहा कि डायलॉग और एयरटेल श्रीलंका के बीच विलय एक्सियाटा की बाजार समेकन तथा लचीलेपन की रणनीति के अधीन है। डायलॉग एक्सियाटा के 1.7 करोड़ से अधिक और एयरटेल श्रीलंका के 50 लाख से अधिक ग्राहक हैं।

प्रमुख खबरें

Govt Achievements: OPS-NPS विवाद पर Assam का बड़ा दांव, CM Himanta ने लॉन्च की नई Unified Pension Scheme

Assam Election 2026 पर Opinion Poll: NDA को पिछली बार से भी बड़ा बहुमत, BJP की सत्ता में वापसी तय!

Rahul Gandhi का PM Modi पर तंज- वो सोचते हैं उनके अलावा कोई देश नहीं चला सकता

Delhi Assembly Security Breach: पुलिस का बड़ा एक्शन, गेट तोड़ने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी