भावनगर ग्रामीण सीट, जहां बीजेपी लगाना चाहेगी हैट्रिक, मगर आप बिगाड़ सकती है खेल

By रितिका कमठान | Nov 30, 2022

गुजरात विधानसभा 2022 के लिए चुनावी मैदान तैयार है। पहले फेज के लिए मतदान एक दिसंबर को होगा। पहले चरण के दौरान ही गुजरात की भावनगर ग्रामीण सीट पर भी मतदान होना है। ये गुजरात विधानसभा की अहम सीट है, जो भावनगर लोकसभा के अंतर्गत आती है। इस बार जनता भावनगर ग्रामीण सीट पर किस पार्टी का साथ देगी, ये देखना काफी अहम होगा।

ऐसा रहा था पिछला चुनाव

भावनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर वर्ष 2017 में परषोत्तमभाई सोलंकी ने कांग्रेस के उम्मीदवार कांतीभाई टपूभाई चौहान को 30,993 मतों के अंतर से मात दी थी। यहां कुल 55.30 प्रतिशत वोट डाले गए थे। परषोत्तमभाई सोलंकी को 89,555 मत और कांग्रेस के कांतीभाई टपूभाई चौहान को 58,562 मत मिले थे। इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर काफी अधिक था।

वर्ष 2012 में हुए चुनावों में भी इस सीट पर भाजपा के परषोत्तमभाई सोलंकी ही विजेता रहे थे। उन्हें 83,980 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस नेता गोह‍िल शक्‍त‍िस‍िंह 18 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया था। परषोत्तमभाई सोलंकी इस सीट पर दो बार विधायक रहे हैं। उनकी तीसरी बार इस सीट पर जीत हासिल कर हैट्रिक लगाने की होगी।

जानें मतदाताओं की स्थिति

इस सीट पर कुल 2.96 लाख मतदाता हैं, जिसमें से 1,53,774 पुरूष और 1,42,227 मह‍िला मतदाता हैं। यहां 70,000 कोली, 40,000 राजपूत, 22,000 पाटीदार, 18,000 दलित, 20,000 मुस्लिम और करीब 15,000 कारडिया राजपूत वर्ग के लोग हैं। 

प्रमुख खबरें

गोलीबारी रोकें, लेकिन उंगलियां ट्रिगर पर रखें, Mojtaba Khamenei का सैन्य आदेश- यह युद्ध का अंत नहीं है

Iran-US Ceasefire | बड़ी कूटनीतिक जीत? अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते का संघर्ष विराम, Donald Trump ने रोकी बमबारी

Kerala Assembly Elections 2026 | केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

भाजपा लाख बेईमानी और साजिश कर ले बंगाल की जनता ममता बनर्जी को जिताएगी: अखिलेश यादव