वर्जिनिटी टेस्ट में फेल हुई महिला, शादी से पहले हुआ था बलात्कार, ससुराल वालों के उड़े होश

By निधि अविनाश | May 27, 2022

वर्जिनिटी टेस्ट में महिला फेल होने के बाद ससुराल वालों के सामने खुलासा किया कि उसके साथ शादी से पहले बलात्कार हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि आज भी राजस्थान के कुछ इलाकों में कुकड़ी प्रथा यानि की वर्जिनिटी टेस्ट होता है जिससे पता चलता है कि लड़की शुद्ध यानि वर्जिन है या नहीं। जब लड़की इस प्रथा में फेल हो गई तो ससुराल वालें उसे प्रताड़ित करने लगे जिसके बाद पीड़िता ने खुलासा किया कि उसके साथ शादी से पहले उसी के पड़ोसी ने बलात्कार किया था और किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। घरवालों के डर से लड़की 6 महीने तक चुप रही और उसकी शादी हो गई। जब लड़की को कुकड़ी प्रथा से गुजरना पड़ा तब लड़की ने अपने साथ हुए गंदे काम का खुलासा सबके सामने किया।

इसे भी पढ़ें: लड़की के साथ पहले खुद किया रेप फिर चाचा से भी कराया गंदा काम, कलमा पढ़ाकर जबरन खिलाया गौ मांस

बता दें कि लड़की के परिवारवालों की तरफ से पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना प्रभारी पुष्पा कांसोटिया ने बताया कि 23 मई को महिला ने अपनी बेटी से साथ 6 महीने पहले हुए रेप को लेकर एक केस दर्ज कराया है। एफआईआर में बताया गया है कि 20 नवंबर 2021 को पीड़िता के माता-पिता शादी में गए हुए थे और घर पर केवल बेटी और दो बेटे मौजुद थे। जब बेटी रात को शौचालय करने गई तो तभी उसके पड़ोसी शाहिद ने लड़की को एकले पाकर उसके साथ बलात्कार किया और घरवालों को बताने से मना किया। साथ ही धमकी दी की अगर मुंह खोला तो उसके दोनों भाइयों को जान से मार देगा। 6 महीने बीतने के बाद महिला की शादी हुई।

इसे भी पढ़ें: रेप के आरोपी भगोड़े धर्मगुरु नित्यानंद की बिगड़ी तबीयत, फेसबुक पर अपनी सेहत को लेकर दी जानकारी

सुहागरात वाली रात को जब वर्जिनिटी टेस्ट के लिए कुकड़ी की रस्म में वो फेल हो गई तब उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया। दुष्कर्म पीड़िता युवती के खिलाफ सामाजिक पंचायत बुलाकर अर्थ दंड देने की तैयारी की सूचना पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया। इस संबंध में भीलवाड़ा जिला पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

क्या है कुकड़ी प्रथा

कुकड़ी प्रथा महिलाओं से जुड़ी एक प्रथा है। इसमें शादी की पहली रात को  नवविवाहिता को सफेद कपड़ा या कच्चे धागे का गट्‌ठा दिया जाता है। खून का निशान आने पर  विवाहित को सही माना जाता है। बता दें कि यह प्रथा अपने आप में सामाजिक अपराध है। इन मामलों में कई महिलाओं को प्रताड़ना का शिकार भी होना पड़ता है। 

प्रमुख खबरें

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN

RBI ने Bank of Baroda के ऐप से ग्राहक जोड़ने पर लंबे समय से लगी पाबंदी हटाई

India सौर ऊर्जा उत्पादन मामले में Japan को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर : Report

Mamata के शासन में राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति बदहाल, जैसे-तैसे हो रही पढ़ाई