भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2017

सहारनपुर। उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर को जिला कारागार से तबियत खराब होने के कारण सहारनपुर के जिला चिकित्सालय आईसीयू वार्ड मे भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सहारनपुर में गत मई माह में हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर को गिरफ्तार करके जिला कारागार मे बंद किया गया था।

 

दोपहर को अचानक चन्दशेखर की तबियत ज्यादा खराब होने पर उसे तुरन्त ही जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चन्द्रशेखर को पेटदर्द और बुखार की शिकायत थी। जिला चिकित्सालय मे सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये है। उधर, चन्द्रशेखर के परिजनों ने जिला कारागार प्रशासन पर उपचार को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

 

प्रमुख खबरें

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

रूस का यूक्रेन को दो टूक: शांति नहीं तो मिसाइलों का वार, पुतिन की सख्त चेतावनी