भीम आर्मी के कार्यकर्ता का ऑडियो वायरल, एक बार यूपी में सरकार बदल जाए, फिर वो बता देगा

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2021

चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की पार्टी भीम आर्मी के कार्यकर्ता का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वो ब्राह्मणों और सामान्य वर्ग के लोगों को गंदी गालियां देते हुए नजर आ रहा है। खुद को भीम आर्मी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तीनों से संपर्क होने का दावा करने वाला शख्स सामान्य वर्ग की बहू-बेटियों को बलात्कार की धमकी देने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहा है। बातचीत वाले ऑडियो में कहे गए शब्द इतने फूहड़ और दोयम दर्जे के हैं कि जिसका जिक्र भी हम यहां नहीं कर सकते हैं। ऑडियो में वो धमकी दे रहा है कि एक बार यूपी में सरकार बदल जाए, फिर वो बता देगा। उसने अखिलेश यादव की सपा और मायावती की बसपा का नाम लेते हुए कहा कि उसकी पहुंच सभी दल में है। आजाद सेना के अध्यक्ष अभिषेक आजाद के साथ फोन कॉल पर बातचीत में उसने ये सारी बाते कहीं। सोशल मीडिया पर ऑडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने अरेस्ट भीम आर्मी वर्कर का ट्रेंड भी चलाया।

चंद्रशेखर आज़ाद के ट्विटर हैंडल से हुए थे आपत्तिजनक ट्वीट्स 

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद रावण के 2018 के कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने यूपी के डीजीपी से आज़ाद के ख़िलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। ट्विटर पर #ArrestChandraShekharRavan नंबर 1 पर ट्रेंड भी कर गया था और इससे जुड़े करीब 2.5 लाख़ ट्वीट हुए थे। हालांकि आज़ाद ने ट्वीट कर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि जब ट्वीट हुए तब मैं जेल में था उन्होंने कहा कि वो महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं।  

प्रमुख खबरें

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज

Election Commission ने TMC नाम और जोड़ा फूल चुनाव चिह्न के उपयोग पर लगाई अंतरिम रोक

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए