उन्नाव पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख को पुलिस ने रोका, समर्थकों के साथ धरने पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

कानपुर। उन्नाव पीड़िता से मिलने जा रहे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने पीड़िता से मिलने से रोका जिसके बाद वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आजाद और उनके समर्थकों को गंगा बैराज पर रोका गया। सोमवार को वह अपने समर्थकों के साथ उन्नाव पीड़िता से मिलने सर्वोदय नगर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर और उनके समर्थकों को गंगा बैराज पर रोका गया जब वे काकादेव के एक निजी अस्पताल में लड़की से मिलने के लिए जा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: उन्नाव मामला: भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में 8 ट्विटर खातों और उनके यूजर्स के खिलाफ FIR दर्ज 

पत्रकारों से बातचीत करते हुये आजाद ने कहा कि जिस तरह से प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की, उसी तरह की व्यवस्था अपराधियों को रोकने के लिए की जानी चाहिए ताकि राज्य में अपराध दर में कमी आ सके। गौरतलब है कि उन्नाव के असोहा थाना इलाके के एक गांव में बुधवार शाम खेतों पर गयीं तीन दलित किशोरियां अचेत पाईं गईं थीं , इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था,जहां चिकित्‍सकों ने दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरी की हालत गंभीर देखकर उसे उन्‍नाव के अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया। तीसरी किशोरी की हालत अब स्थिर बतायी जाती है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर