Bhimsen Joshi Birth Anniversary: पंडित भीमसेन जोशी ने 19 वर्ष की उम्र में मंच पर अपनी पहली प्रस्तुति दी थी

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 04, 2023

शास्त्रीय संगीत गायक पंडित भीमसेन जोशी का जन्म कर्नाटक के 'गड़ग' में 4 फ़रवरी, 1922 ई. को हुआ था। उनके पिता 'गुरुराज जोशी' स्थानीय हाई स्कूल के हेडमास्टर और कन्नड़, अंग्रेज़ी और संस्कृत के विद्वान थे। भीमसेन 16 भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। बचपन में ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था और सौतेली मां ने भीमसेन का पालन-पोषण किया। पंडित भीमसेन जोशी किराना घराने के महत्त्वपूर्ण शास्त्रीय गायक थे। उन्होंने 19 साल की उम्र से गायन शुरू किया था और वे सात दशकों तक शास्त्रीय गायन करते रहे।

इसे भी पढ़ें: OP Nayyar Death Anniversary: ओपी नैय्यर ने अपनी शर्तों पर गुजारी जिंदगी

पंडित भीमसेन जोशी ने दो शादियाँ की। उनकी पहली पत्नी उनके मातृक अंकल की बेटी सुनंदा कट्टी थी, उनकी पहली शादी 1944 में हुई थी। सुनंदा से उन्हें चार बच्चे हुए, राघवेन्द्र, उषा, सुमंगला और आनंद। 1951 में उन्होंने कन्नड़ नाटक भाग्य-श्री में उनकी सह-कलाकारा वत्सला मुधोलकर से शादी कर ली। उस समय बॉम्बे प्रान्त में हिन्दुओं में दूसरी शादी करना क़ानूनी तौर पे अमान्य था इसीलिए वे नागपुर रहने के लिए चले गए, जहाँ दूसरी शादी करना मान्य था।

अवार्ड- 

- 1972 – पद्म श्री

- 1976 – संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

- 1985 – पद्म भुषण

- 1985 – बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड

- 1986 – “पहली प्लैटिनम डिस्क”

- 1999 – पद्म विभूषण

- 2000 – आदित्य विक्रम बिरला कलाशिखर पुरस्कार

- 2002 – महाराष्ट्र भुषण

- 2003 – केरला सरकार द्वारा स्वाथि संगीता पुरस्कारम

- 2005 – कर्नाटक सरकार द्वारा कर्नाटक रत्न का पुरस्कार

- 2009 – भारत रत्न

- 2008 – स्वामी हरिदास अवार्ड

- 2009 – दिल्ली सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

- 2010 – रमा सेवा मंडली, बंगलौर द्वारा एस व्ही नारायणस्वामी राव नेशनल अवार्ड

शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक भारत रत्‍न पंडित भीमसेन जोशी का 89 साल की उम्र में 24 जनवरी 2011 को पुणे के सहयाद्री अस्‍पताल में निधन हुआ था।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें