Bhojpuri singer Nisha Upadhyay को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

By अंकित सिंह | Jun 01, 2023

भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई है। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, गायिका को इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के लिए एक्टिव हो गई है। हर्ष फायरिंग के दौरान यह घटना घटी है। 

 

इसे भी पढ़ें: बवाल काटनी नजर आईं भोजपुरी एकट्रेस मोनालिसास, को-स्टार के साथ 'लॉलीपॉप लागेलु' पर जमकर किया डांस


कैसे हुई फायरिंग

उपनयन संस्कार के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निशा उपाध्याय अपनी प्रस्तुति देने पहुंची थीं। कार्यक्रम रात में आयोजित था। निशा उपाध्याय मंच पर गाना गा रही थीं तभी गांव का एक युवक हाथ में कट्टा लहराते हुए वहां पहुंचा और हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान गायिका को गोली लगी है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हालांकि, खबर यह है कि स्थानीय पुलिस स्टेशन में कोई आधिकारिक मामला दर्ज कराने की सूचना नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi