Bhoot Trailer Out: पोस्टर ने बढ़ाई थी धड़कन लेकिन ट्रेलर ने तोड़ दी उम्मीद

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2020

विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 22 फरवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। बॉलीवुड में काफी दिनों से अच्छी हॉरर मूवी नहीं आयी थी। हाल ही में अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर बेव सीरीज घोस्ट स्टोरी रिलीज की थी। जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया था। अनुराग कश्यप नें इस सीरीज में बोल्डनेस की सीमा भी पार हो गई तब भी यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब विक्की कौशल लेकर आ रहे हैं हॉरर धमाका  'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' के नाम के साथ। 

फिल्म के ट्रेलर की बात की जाए तो सबसे पहले एक बार फिर बॉलीवुड वाला कॉमेडी वाला भूत जिसके बाल चेहरे पर मुंह पर खून के छींटे देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म का सस्पेंस एक जहाज हैं जिस पर भूत रहता हैं। फिल्म भूत के ट्रेलर में कुछ सीन काफी डरावने भी हैं जिससे बॉलीवुड फिल्में देखने वाली जनता डर भी सकती हैं। फिल्म के ट्रेलर में सबसे अच्छे विक्की कौशल और उनकी एक्टिंग लग रही है।

इसे भी पढ़ें: भयंकर एक्सीडेंट के बाद घर लौटीं शबाना आजमी, शुभचिंतकों का जताया आभार

फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि पृथ्वी यानी कि विक्की कौशल हॉन्टेड शिप पर उसका सर्वेक्षण बतौर अधिकारी के रूप में करने जाते हैं। यह जहाज के पहले से ही भूतों के काफी किस्से हैं। इस जगह से काफी रहस्यमयी कहानियां हैं। यहां आकर विक्की कौशल भूत के चुंगल में फंस जाते हैं। फिल्म के ट्रेलर से पहले फिल्म के पोस्टर रिलीज हुए थे जो वाइक काफी डरावने थे। फिल्म के ट्रेलर को  सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर- 

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।