भोपाल सांसद ने दिया बड़ा बयान, कहा जल्द एक ऐसे विषय पर खुलासा होगा जो देश के लिए है गंभीर

By सुयश भट्ट | Jul 07, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे जल्दी ही एक बड़ा खुलासा करने वाली है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि वह ऐसा खुलासा करने वाली हैं जिसका विषय देश के लिए बहुत ही गंभीर है।

इसे भी पढ़ें:भोपाल में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मालमे में 4 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान और चीन से निकला कनेक्शन 

बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के मनुआभान टेकरी पर एक बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रही थीं। सांसद ने मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कई सारे सवाल उठाए। 30 अप्रैल 2019 को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। लेकिन मामले के सभी आरोपी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें:साध्वी प्रज्ञा ने व्हीलचेयर से उठकर खेला बास्केटबॉल, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज 

वहीं जेल में बंद 2 आरोपियों के DNA सैंपल की रिपोर्ट देश की तीन अलग-अलग फॉरेंसिक लैब से निगेटिव आई है। रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों का बेगुनाह होना सुनिश्चित माना जा रहा है। हालांकि यह समझ नहीं आ रहा है कि उस बच्ची के असली गुनाहगार कौन हैं ?

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी