BHU CHS SET 2026: BHU ने जारी किया School Admission 2026 का नोटिस, जानें क्या है Last Date और Exam Pattern

By अनन्या मिश्रा | Mar 12, 2026

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की तरफ से स्कूल एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 20 मार्च 2026 है, वहीं फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

ऐसे करें अप्लाई

LKG, नर्सरी, कक्षा 1 से 6 और 9वीं-11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए यहां हम आपको ऑनलाइन आवेदन के आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स और अभिभावक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

फिर होमपेज पर 'Applicant Login' पर क्लिक करें।

अब मांगी गई डिटेल्स भरें।

फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सब्मिट करने से पहले सभी जानकारी पढ़ लें।

लास्ट में प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

इस दिन होगा एग्जाम

9वीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25 और 26 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं 04 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। वहीं कैंडिडेट्स 07 मई तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के लिए 100 रुपये ऑब्जेक्शन फीस देना होगा।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन