Bhubaneswar: हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 27 दिसंबर को पांच लोगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान नयापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र निवासी बाबुल दास के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बाबुल पर पांच लोगों के एक समूह ने उस समय हमला किया जब वह अपने घर के बाहर बैठा था। उसने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और टायर जलाकर यूनिट-8 डीएवी स्कूल को सीआरपी चौक से जोड़ने वाली व्यस्त सड़क को बाधित कर दिया।

भुवनेश्वर के एसीपी (जोन-5) बिश्वरंजन सेनापति ने कहा, ‘‘हमने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और बाकी फरार लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।’’ उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई और इसमें प्रेम त्रिकोण का पहलू भी सामने आया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट, ग्वालियर-गुना-चंबल क्षेत्र और पूर्वोत्तर की रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने पर हुई विस्तृत चर्चा

T20 World Cup: South Africa का अजेय अभियान जारी, West Indies को रौंदकर Semi-Final में मारी एंट्री।

Holi पर घर जाने वालों के लिए चलेंगी 1244 Special Trains, देखें ट्रेनों की पूरी सूची, Startups के लिए Railway लाया बड़ा मौका

Jaipur की Air Quality के लिए 344 करोड़ का फंड, Rajasthan सरकार का Master Plan तैयार