योगी आदित्यनाथ पर राहुल गांधी की टिप्पणी ‘ओछी और निंदनीय’ : भूपेंद्र सिंह चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर उनकी कथित टिप्पणी ‘ओछी और निंदनीय’ है, जो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि उन्हें न इतिहास पता और न ही वर्तमान का ज्ञान है। भाजपा राज्य मुख्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान में चौधरी ने कहा, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून का राज स्थापित किया है, विकास के कार्य हो रहे हैं। राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता है।’’

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा, ‘‘ योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता, तो वह जो करते हैं वो नहीं करते....वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सर्वस्पर्शी सनातन संस्कृति के उपासक हैं। योगी जी के लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘इसके उलट राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही है। भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं है। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ सहित विकास के एजेंडे पर लगातार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा प्रदेशवासियों को आर्थिक समृद्ध बनाने के लिए ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार अनवरत काम कर रही है; लेकिन विपक्ष उत्तर प्रदेश का वातावरण खराब करने की कोशिशें लगातार कर रहा है, पर उसके मंसूबे कामयाब नहीं होगें।

प्रमुख खबरें

Delhi Industrial Policy 2026 मंजूर, उद्योगों को बढ़ावा देने पर खर्च होंगे ₹1,000 करोड़

बिजली क्षेत्र में Startup की मदद के लिए सरकार लाएगी एकीकृत Data Sharing फ्रेमवर्क

पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी