अग्निपथ योजना: भूपेश बघेल का सवाल- क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास नहीं हैं पैसे?

By अंकित सिंह | Jun 19, 2022

अग्निपथ योजना को लेकर विपक्ष लगातार सरकार से सवाल पूछ रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल पूछे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ठेके पर सैनिकों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में सेना का लोहा माना जाता है और उस सेना में भी सरकार भर्ती नहीं कर रही है बल्कि 4 साल के ठेके पर युवाओं को रख रही है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भारत सरकार को बताना चाहिए कि क्या सैनिक भर्ती करने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं?

इसे भी पढ़ें: सचिन पायलट बोले- अग्निपथ योजना से युवा आहत, सरकार कृषि कानून जैसी स्थिति से बचने के लिए इसे वापस ले

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि पूरे देश के नौजवानों में अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश है। PM और गृहमंत्री को समझना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने दावा किया था कि बिना चर्चा किए जल्दबाजी में ये फैसला लिया गया जिसे सभी ने अस्वीकार कर दिया। सरकार इस पर चर्चा कर इस योजना को तुरंत वापस ले। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं से कहा था कि आप का दर्द पूरा देश समझ रहा है लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम सत्याग्रह पर बैठे हैं अहिंसा द्वारा लड़ी गई लड़ाई। 

प्रमुख खबरें

Virat Kohli-AB de Villiers को पछाड़ा, Suresh Raina बोले- Gill-Sudarshan हैं IPL की नंबर 1 जोड़ी

CBSE का बड़ा फैसला, New Education Policy के तहत अब पाठ्यक्रम में शामिल होगी मैथिली भाषा

Balcony को दें Luxury लुक, पुरानी बोतलों से घर पर बनाएं ये Stylish Fountain

Hiring Rush का बड़ा खतरा: 57% कंपनियां Background Check से कर रहीं समझौता, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा