भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा और RSS के पास कश्मीर फाइल्स देखने के लिए फुर्सत है, लेकिन हिंदुओं की हत्या पर मौन क्यों?

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2022

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर आरएसएस (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने . नागपुर में एक ऐसा बयान दिया जिसकी विरोधी खेमें में भी तारीफ हो रही है। नागपुर में आरएसएस अधिकारी प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि ज्ञानवापी विवाद में आस्था के कुछ मुद्दे शामिल हैं और इस पर अदालत के फैसले को सभी को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें रोज कोई नया मामला नहीं उठाना चाहिए। हमें विवाद क्यों बढ़ाना चाहिए? ज्ञानवापी के प्रति हमारी भक्ति है और हम उसी के अनुसार कुछ कर रहे हैं, ठीक है। लेकिन हर मस्जिद में शिवलिंग की तलाश क्यों करें?

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सांप्रदायिक सौहार्द का आह्वान किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कश्मीर फाइल जैसी फिल्म देखने के लिए भाजपा और आरएसएस के पास फुरसत थी, मगर अब कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या पर भाजपा मौन है। मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा, अनुच्छेद 370 हटाया गया, जम्मू-कश्मीर को 3 भागों में बांटा गया, राष्ट्रपति शासन भी लगाया गया, एलजी (मनोज सिन्हा) हैं। लेकिन आज कश्मीरी पंडित मारे जा रहे हैं, हिंदू मारे जा रहे हैं; जिम्मेदारी कौन लेगा? भारत सरकार सुरक्षा क्यों नहीं दे सकती ?

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग