भूपेश बघेल का भाजपा पर तंज, झारखंड में सरकार गिराने की कोशित उल्टी पड़ी, बिहार में गंवानी पड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2022

रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को दावा किया कि झारखंड सरकार गिराने की कोशिश उल्टी पड़ गईं और बिहार में सरकार चली गई। कांग्रेस नेता बघेल का यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़ने और बिहार में नयी सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ हाथ मिलाने के एक दिन बाद आया है। 

इसे भी पढ़ें: 'ममता के बाद नीतीश चले हैं प्रधानमंत्री बनने', दिलीप घोष ने बिहार CM पर कसा तंज, बोले- अब लड़ाई तो दोनों नेताओं में होगी

बघेल ने यहां कहा, ‘‘मैंने सुना है कि झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की गई। क्रिकेट की शब्दावली में उन्होंने बाउंसर फेंका लेकिन झारखंड ने ‘हुक’ शॉट खेला और उन्होंने बिहार में अपनी सरकार गंवा दी।’’ हाल के दिनों में आरोप लगे थे कि भाजपा झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ‘‘पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) झारखंड और छत्तीसगढ़ का दौरा करते थे, वे अब बिहार भी जाएंगे।’’ यहां दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन कार्यक्रम में एक सभा को संबोधित करते हुए बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र आदिवासी और ग्रामीणों के अधिकार छीनने की कोशिश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर