2014 में भूटान तो 2019 में मालदीव…तीसरे कार्यकाल में इटली से शुरुआत, G7 में लेंगे हिस्सा

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा में G7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस सप्ताह इटली की यात्रा करने के लिए तैयार हैं। 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो इग्नाज़िया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में भीषण युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाए रहने की संभावना है। शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन,फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रॉन, जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा और कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP के कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में बीता भारतीय राजनीति के चाणक्य Amit Shah का जीवन

पीएम मोदी ने ऑफ द रिकार्ड कहा भी था कि पहले के प्रधानमंत्रियों के कंधे पर अमेरिकन प्रेसिडेंट द्वारा हाथ रखा जाता था। उम्र का लिहाज न करते हुए। लेकिन अब भारत का राष्ट्राध्यक्ष आंख में आंख मिलाकर और हाथ से हाथ मिलाएगा। वहीं 10 साल में देखने को मिला। पीएम मोदी तीसरा चुनाव जीतने के बाद विदेश दौरे पर जाएंगे तो उनका कद और बढ़ा हुआ नजर आएगा। भारतीय प्रधानमंत्री जून के अंतिम सप्ताह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की मेजबानी करेंगे, उसके बाद जुलाई में कजाकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां चुनाव के बाद उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?