भूटानी इन्फ्रा नोएडा में 1.5 करोड़ वर्गफुट में परियोजनाएं विकसित कर रहा : सीईओ आशीष भूटानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2023

रियल एस्टेट कंपनी भूटानी इंफ्रा नोएडा में 1.5 करोड़ वर्गफुट क्षेत्र में चार परियोजनाएं विकसित कर रही है और पहली बार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से बाहर गोवा सहित चार स्थानों पर विस्तार कर रही है। भूटानी इंफ्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक आशीष भूटानी ने कहा कि एनसीआर के बाहर वे गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुल एक करोड़ वर्गफुट क्षेत्र में परियोजनाएं विकसित कर रहे हैं। भूटानी ने पीटीआई-से कहा, “वर्तमान में हम एनसीआर में नोएडा में अपनी चार परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं, जिनमें सेक्टर 128 में एक उच्च-स्तरीय आवासीय परियोजना, सेक्टर 150 में एक मिश्रित उपयोग परियोजना, सेक्टर 104 में साइबरथम, सेक्टर 133 में एक शॉपिंग मॉल शामिल है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 16 परियोजनाएं देने के बाद, समूह अब छोटे शहरों में विस्तार कर रहा है और इसे लेकर आशान्वित है। भूटानी ने कहा, “हमने हरिद्वार, लुधियाना, सैनकोले (गोवा) और लखनऊ में प्लॉट खरीदे हैं। ये वे क्षेत्र हैं जहां हम अब एनसीआर के अलावा विस्तार कर रहे हैं और ये परियोजनाएं अगले साल जून तक शुरू हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा